वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पुष्कर में मतदान को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह, वार्ड 7 में दो बार खराब हुई ईवीएम

पुष्कर/घुमन्तु दर्पण(रेखा कुमावत)। तीर्थनगरी पुष्कर में शुक्रवार को नगर परिषद चुनाव के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह मतदान केंद्रों पर भीड़ कम रही, लेकिन बाद में धीरे-धीरे मतदाताओं की कतारें लगने लगीं। वार्ड 7 और 11 में विशेष रूप से लंबी लाइनें नजर आईं।

वार्ड 7, 8, 9 और 11 के मतदान केंद्रों के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का पर्याप्त जाप्ता तैनात रहा और मतदाताओं व कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर रखा गया।

वार्ड 7 में ईवीएम खराब, करीब एक घंटे मतदान प्रभावित

वार्ड 7 के मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन दूसरी बार खराब हो गई, जिसके चलते करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा। भीषण गर्मी में मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। बाद में नई ईवीएम मशीन लगाकर मतदान दोबारा शुरू करवाया गया।

बीएलओ की ड्यूटी को लेकर हंगामा

वार्ड 7 के बीएलओ नारायण अग्रवाल की पोलिंग बूथ पर ड्यूटी लगाए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने तत्काल बीएलओ को बूथ से हटा दिया। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया।

थर्ड जेंडर मतदाता ने निभाया लोकतांत्रिक दायित्व

पुष्कर नगर परिषद की एकमात्र थर्ड जेंडर मतदाता सपना बाई ने वार्ड 24 में मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं विभिन्न वार्डों में दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ मतदान किया। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करना अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणादायी रहा।

सुबह 10 बजे तक 24.63 प्रतिशत मतदान

नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत 11 सितंबर को पुष्कर नगर परिषद में मतदान जारी रहा। सुबह 10 बजे तक 4,308 मतदाताओं ने मतदान किया, जो कुल मतदान का 24.63 प्रतिशत रहा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें