वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा जिले की कुल नगर पालिकाओं के आम चुनाव में प्रातः 10 बजे तक की मतदान व मतदान प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। जिले की नगर पालिकाओं के आम चुनाव में शुक्रवार सुबह मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह 10 बजे तक जिले की 9 नगर पालिकाओं में मतदान प्रतिशत के आंकड़े सामने आए हैं। इनमें हमीरगढ़ सबसे आगे रहा, जबकि मांडलगढ़ में मतदान की रफ्तार सबसे धीमी रही।

नगर पालिका वार मतदान की स्थिति—

आसींद: 4,767 मतदाता, 28.59% मतदान

गुलाबपुरा: 5,436 मतदाता, 24.83% मतदान

गंगापुर: 4,007 मतदाता, 27.99% मतदान

हमीरगढ़: 3,224 मतदाता, 35.71% मतदान

बनेड़ा: 3,031 मतदाता, 35.39% मतदान

शाहपुरा: 5,790 मतदाता, 24.70% मतदान

जहाजपुर: 4,487 मतदाता, 26.99% मतदान

मांडलगढ़: 2,510 मतदाता, 22.59% मतदान

बिजोलिया: 3,708 मतदाता, 28.19% मतदान

सुबह 10 बजे तक हमीरगढ़ में 35.71 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे अधिक मतदान दर्ज हुआ। वहीं बनेड़ा 35.39 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मांडलगढ़ में 22.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो जिले की नगर पालिकाओं में सबसे कम रहा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें