वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मॉडल स्कूल डेगाना का परचम, तीन विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन

डेगाना/घुमन्तु दर्पण(सुशील लोरा)। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल डेगाना ने समूह स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन करवाया है। प्रदर्शनी स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल परबतसर में आयोजित हुई, जिसमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर और डीडवाना-कुचामन समूह के विद्यालयों ने भाग लिया।

कुल चार प्रतियोगिताओं में से तीन में मॉडल स्कूल डेगाना के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग की विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में लियाना चौधरी तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विनय शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग की विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में निहारिका चौधरी प्रथम रहीं।

तीनों विद्यार्थी अब श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे समूह का प्रतिनिधित्व करेंगे। उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का सम्मान किया। संस्था प्रधान पूनाराम महिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय की प्रतिभाएं भविष्य में बड़े पदों पर चयनित होकर डेगाना का नाम रोशन करेंगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें