वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में सीएम भजनलाल शर्मा का भव्य रोड शो, भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

भाजपा कार्यालय पर लेंगे प्रमुख पदाधिकारियों की अहम बैठक

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही नगर निगम एवं 10 नगर पालिकाओं के समस्त भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के उद्देश्य से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार भीलवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर शहर में भाजपा जिला संगठन द्वारा एक विशाल रोड शो का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ​ने बताया कि यह रोड शो प्रातः 11:00 बजे सांगानेरी गेट स्थित श्री दूधाधारी गोपाल मंदिर से शुरू होगा और बड़ा मंदिर होते हुए महाराणा टॉकीज चौराहे पर जाकर संपन्न होगा। ​इस भव्य आयोजन में जिलेभर के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, पार्षद प्रत्याशी, हज़ारों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। निकाय चुनाव से ठीक पहले आयोजित हो रहे इस रोड शो को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में भारी उत्साह है।

मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय पर लेंगे प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक

जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रोड शो के बाद भाजपा कार्यालय पर जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। वे निकाय चुनावों को लेकर नगर निगम एवं 10 नगर पालिकाओं में पार्टी की स्थिति की समीक्षा करेंगे एवं अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान कर जोश और उत्साह का संचार करेंगे।

रोड शो को लेकर तैयारी बैठक में रूपरेखा की तैयार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भीलवाड़ा प्रवास के तहत होने वाले रोड शो और संगठनात्मक बैठक की रूपरेखा तय करने के लिए जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, नगर निगम प्रभारी वीरमदेव सिंह, जिला संगठन सह प्रभारी मिठूलाल जाट, विधायक अशोक कोठारी, उदयलाल भडाना, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, कन्हैयालाल जाट की विशिष्ट उपस्थिति में आयोजित हुई।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें