गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)। पुर नगरपालिका चुनाव में वार्ड नंबर 1 से चुनावी तस्वीर में बड़ा बदलाव सामने आया है। निर्दलीय प्रत्याशी सत्तू माली ने अपना नामांकन वापस लेते हुए भाजपा प्रत्याशी फूलचंद माली के समर्थन का ऐलान किया है। सत्तू माली के इस फैसले के बाद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
नामांकन वापसी के बाद सत्तू माली ने फूलचंद माली को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उनके समर्थकों का कहना है कि इस फैसले से फूलचंद माली को वार्ड में अतिरिक्त जनसमर्थन मिल सकता है।दोनों पक्षों ने एक साथ मिलकर वार्ड के विकास और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देने का संकल्प जताया। चुनावी मैदान में हुए इस बदलाव के बाद वार्ड नंबर 1 के मुकाबले पर सभी की नजरें टिक गई हैं।








