वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में निगम की बड़ी कार्रवाई, नियम विरुद्ध निर्माण पर दो कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स सीज

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। नगर निगम की अतिक्रमण शाखा ने बुधवार को शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नियमों के विपरीत बने दो कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स को सीज कर दिया। कार्रवाई गांधीनगर और यूआईटी के सामने की गई। निगम की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।

निगम की पहली टीम गांधीनगर पहुंची, जहां एक अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर बिना अनुमति निर्माण कार्य चल रहा था। यहां ग्राउंड फ्लोर पर बड़े मेडिकल स्टोर के लिए तैयारी की जा रही थी। निगम दस्ते ने परिसर और उसमें बनी दुकानों को सीज कर नोटिस चस्पा कर दिया।

जीरो सेटबैक में निर्माण पर दूसरी कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई यूआईटी के सामने स्थित एक कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स पर की गई। यहां मिठाई की दुकान संचालित हो रही थी। निगम अधिकारियों के अनुसार कॉम्पलेक्स में जीरो सेटबैक और स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण किया गया था। भवन मालिक को पूर्व में भी नोटिस जारी किए जा चुके थे।

निगम टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान को सीज कर वहां भी नोटिस चस्पा कर दिया। दोनों स्थानों पर कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पहले नोटिस, फिर सील की कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त कमल सिंह ने बताया कि नियमों के विपरीत निर्माण किए जाने के कारण दोनों स्थानों पर कार्रवाई की गई है। संबंधित लोगों को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें