वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बिजौलिया में UPI ठगी से मां-बेटे के खातों से 2.53 लाख रुपए उड़ाए, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

बिजौलिया/घुमन्तु दर्पण। कस्बे में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात ठगों ने युवक और उसकी मां के बैंक खातों को निशाना बनाकर 2 लाख 52 हजार 943 रुपए पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत के बावजूद पुलिस से मदद नहीं मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने अब अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पीड़ित रमेश ने बताया कि 27 मई की रात उसके बैंक खाते से अचानक कई UPI ट्रांजेक्शन हुए। उसकी जानकारी और अनुमति के बिना ठगों ने खाते से 2 लाख 45 हजार 943 रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसकी मां कांती देवी के खाते से भी 7 हजार रुपए निकाल लिए गए।

खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर रमेश ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय में परिवाद पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद बिजौलिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।थानाधिकारी स्वागत पांड्या मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस बैंक खातों से हुए लेनदेन, UPI ट्रांजेक्शन और रकम प्राप्त करने वाले खातों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का प्रयास है कि ठगी में शामिल संदिग्धों की पहचान कर जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें