वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|जयपुर रोड स्थित सोफिया स्कूल के पास मंगलवार दोपहर बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय श्रेयांश गोस्वामी पुत्र रामकिशन गोस्वामी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रेयांश मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान सोफिया स्कूल के पास बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में श्रेयांश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर छा गई। कम उम्र में श्रेयांश के निधन से परिजनों को गहरा सदमा लगा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें