वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दो या अधिक बेटियों वाले 35 अभिभावकों का सम्मान बेटियों को बताया शक्ति और समृद्धि का प्रतीक

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति की ओर से अभिभावक-बेटियां सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दो या दो से अधिक बेटियों वाले 35 अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति के महत्व और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि समारोह में अतिथि विकास समदानी, गजानन बजाज एवं कन्हैयालाल लाठी ने 35 अभिभावकों को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने कहा कि बेटियों को अक्सर पराया धन माना जाता है, लेकिन वे दो परिवारों को रोशन करती हैं। सनातन धर्म में बालिका को शक्ति का जीवंत अवतार और समृद्धि का प्रतीक मानते हुए विशेष स्थान दिया गया है।कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुख्य अभियंता अजमेर डिस्कॉम अरुण जागेटिया ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश बुलिया, गणपत जागेटिया, छीतरमल लड्ढा, रामनारायण सोमानी, जयकिशन मित्तल, शिव डीडवानिया, महावीर समदानी, सुभाष अग्रवाल एवं दयाशंकर शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें