भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भीलवाड़ा शहर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 25 अगस्त, मंगलवार को सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक में वार्डवार संगठनात्मक स्थिति, चुनावी तैयारियों और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की जाएगी।बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त जिला प्रभारी नसीम अख्तर एवं सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। दोनों पदाधिकारी पार्षद पद के लिए आवेदन करने वाले कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर चुनावी तैयारियों और संगठन की स्थिति का फीडबैक लेंगे।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने बताया कि पार्षद पद के लिए आवेदन करने वाले सभी कार्यकर्ता अपने वार्ड के प्रमुख साथियों के साथ बैठक में उपस्थित रहें। प्रत्येक वार्ड की स्थिति, संगठन की सक्रियता और चुनावी रणनीति की समीक्षा की जाएगी।सभी वार्ड प्रभारियों को अपने-अपने वार्ड की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर बैठक में लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी को संभावित प्रत्याशियों और वार्डवार संगठनात्मक स्थिति की पूरी जानकारी मिल सके। अध्यक्ष ने सभी आवेदनकर्ताओं एवं वार्ड प्रभारियों से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।







