वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नोखागांव संस्कृत स्कूल के मुख्य द्वार का भूमि पूजन 2.25 लाख रुपए होंगे खर्च

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)।नोखागांव स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य का सोमवार को भूमि पूजन किया गया। करीब 2.25 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह प्रवेश द्वार गांव के पूर्व सरपंच एवं भामाशाह स्व. चौधरी भीयाराम गोदारा की स्मृति में उनके परिवार द्वारा बनवाया जा रहा है।

प्रधानाचार्य मधुमालती पालीवाल ने बताया कि चौधरी भीयाराम गोदारा शिक्षा के महत्व को समझने वाले समाजसेवी थे। उन्होंने वर्ष 1992 में इस विद्यालय की नींव राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय के रूप में रखी थी। विद्यालय वर्ष 2004 में उच्च प्राथमिक, वर्ष 2010 में प्रवेशिका संस्कृत तथा वर्ष 2025 से वरिष्ठ उपाध्याय (कक्षा 12वीं) के रूप में निरंतर प्रगति कर रहा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भामाशाह परिवार के सदस्य जगराम गोदारा, खेराजराम गोदारा, हरिराम गोदारा, गोपालराम गोदारा, सरपंच पुरखाराम देपन, पीईईओ डॉ. सुशीला बारूपाल सहित विद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं गोदारा परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें