वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नगर निकाय चुनाव को लेकर उपखंड अधिकारी ने बूथ केंद्रों का किया निरीक्षण

आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)|नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने शनिवार को आसींद नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मतदान बूथ केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर छाया, बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान के दौरान मतदाताओं एवं मतदान दलों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आसींद नगर पालिका क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव द्वितीय चरण में आयोजित होंगे। चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा बूथ स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, तहसीलदार जय सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक जय सिंह, थानाधिकारी श्रद्धा पचौरी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रवीण मीणा, मूल सिंह सहित प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें