वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रामपुरिया में खेत में निकला 10 फीट लंबा अजगर, चारा काट रही महिलाओं में मची अफरा-तफरी

वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा

गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली) ग्राम पंचायत रामपुरिया में किसान के खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। किसान नारायण गुर्जर के खेत में महिलाएं चारा काट रही थीं, तभी उन्हें चारे के बीच विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई।

किसान नारायण गुर्जर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देश पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम में वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर, वनरक्षक भागचंद बैरवा, वन मित्र शंभू रैगर और नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक वन्यजीव रक्षक नारायण लाल बैरवा शामिल रहे।अजगर खेत में चारे के बीच छिपा हुआ था। वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने सावधानीपूर्वक उसका सफल रेस्क्यू किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू टीम का सहयोग किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश

वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी वन्यजीव या अजगर के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। उसे खुद पकड़ने या मारने का प्रयास नहीं करें। वन्यजीव पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक नारायण लाल बैरवा ने बताया कि अजगर भारतीय रॉक पाइथन प्रजाति का है। यह विशाल और विषहीन सांप होता है। यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें