वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS अधिकारियों के तबादले

जयपुर/घुमन्तु दर्पण। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच प्रशासनिक बेड़े में बड़ा बदलाव करते हुए 6 आईएएस और 7 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में एपीओ चल रहे तीन आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का तबादला कर उन्हें टीएडी आयुक्त बनाया गया है। वहीं एपीओ चल रहे खजान सिंह को उदयपुर का नया संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। एच. गुईटे को ओएसडी, एचसीएम रीपा जयपुर और अविचल चतुर्वेदी को आयुक्त खाद्य सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सोहनलाल को अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्यिक कर से कृषि विभाग में संयुक्त सचिव तथा दिव्यांश सिंह को ब्यावर एसडीएम से शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव पद पर लगाया गया है।

7 RAS अधिकारियों के तबादले, एक आदेश रद्द

कार्मिक विभाग की सूची के अनुसार राजलक्ष्मी गहलोत को एडीएम चित्तौड़गढ़ से एडीएम भू-अवाप्ति चित्तौड़गढ़, जगत राजेश्वर को उपसचिव कृषि विभाग से उपसचिव महिला आयोग जयपुर और जयपाल सिंह राठौड़ को उपायुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण से एसडीओ ब्यावर लगाया गया है।इसी तरह कार्तिकय मीणा को डीएसओ कोटा से एसडीओ अकलेरा, पूजा मीणा को भू-अवाप्ति अधिकारी ईआरसीपी अलवर से एसडीओ भवानी मंडी, सुनीता यादव-3 को कार्यकारी निदेशक परिवेदना निस्तारण, राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी जयपुर से एसडीओ नोहर और बनवारी लाल बैरवा को एसडीओ अकलेरा से सहायक कलेक्टर भादरा नियुक्त किया गया है।वहीं सुशील कुमार सैनी का सहायक कलेक्टर सीकर से एसडीओ नोहर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें