आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)| सावन के पावन महीने में भगवान महादेव की आराधना को लेकर लाछुड़ा स्थित गंगोत्री धाम पर पहली बार कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी ताराचंद मेवाड़ा ने बताया कि कावड़ यात्रा 25 अगस्त 2026, मंगलवार को निकाली जाएगी।उन्होंने बताया कि यात्रा का शुभारंभ बाड़ीनाथ जी से सुबह 8:30 बजे होगा। श्रद्धालु कावड़ में त्रिवेणी एवं हरिद्वार से लाए गए गंगाजल को लेकर लाछुड़ा स्थित गंगोत्री धाम पहुंचेंगे। यहां भगवान महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा।
कावड़ यात्रा के बाद दोपहर 12:15 बजे से सहस्त्रधारा जलाभिषेक का आयोजन होगा। इसके साथ ही हवन सहित धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालु भगवान महादेव का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे।आयोजकों ने महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।








