वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14,992 किलो नमक और 1,103 किलो बादाम सीज

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। रक्षाबंधन के अवसर पर मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीकानेर में बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 14,992 किलो आयोडाइज्ड नमक और 1,103 किलो बादाम जांच रिपोर्ट आने तक सीज किए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मैसर्स श्याम ट्रेडर्स से महाभोग एवं राधे-राधे ब्रांड के आयोडाइज्ड नमक की कुल 14,992 किलोग्राम मात्रा सीज की। वहीं मैसर्स चित्रा आइस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोर से 1,103 किलोग्राम बादाम को जांच रिपोर्ट आने तक सीज किया गया। दोनों स्थानों से लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह गहलोत, सुरेंद्र कुमार एवं राकेश गोदारा की टीम ने की। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 18 से 21 अगस्त तक चलाए गए अभियान के दौरान बीकानेर में सोहन पपड़ी, रसगुल्ला, नमकीन, बेसन लड्डू, काजू डोडा बर्फी, गुलाब जामुन, आयोडाइज्ड नमक, आलू की सब्जी, यूज्ड कुकिंग ऑयल, चिड़ावा पेड़े, बादाम और काजू सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 16 नमूने लिए गए।

अभियान के दौरान करीब 510 किलो मिठाई एवं अन्य दूषित खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय के निर्देश पर रक्षाबंधन के मद्देनजर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें