वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मारवाड़ जंक्शन रेलवे परिसर में गूंजा हरियाली का संदेश, अधिकारियों ने किया पौधारोपण

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पंवार)। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) कार्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) वरुण कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी उत्तर पश्चिम रेलवे की डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर श्रीमती माधुरी सिंह ने पौधारोपण किया।

इस अवसर पर सहायक मंडल इंजीनियर उपेंद्र कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेलपथ (प्रभारी) दिनेश कुमार नंगलिया, सीनियर सेक्शन इंजीनियर गणपत लाल बैरवा, जूनियर इंजीनियर (कार्य) ठाकुर दास सैनी सहित इंजीनियरिंग विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।रेल अधिकारियों ने रेलवे कार्मिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ उनकी सुरक्षा एवं देखभाल भी बेहद जरूरी है।

वहीं, मारवाड़ जंक्शन के रेल इंजीनियर दिनेश कुमार नंगलिया द्वारा समय-समय पर कार्यालय परिसर में इस तरह के पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से कार्यालय परिसर में हरियाली बढ़ने के साथ उसकी सुंदरता भी निखर रही है। अधिकारियों ने परिसर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के प्रयासों के लिए नंगलिया एवं रेलवे कर्मचारियों की सराहना की।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें