वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

5 लाख की वसूली के विवाद में महिला की कार से कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। सदर थाना क्षेत्र में पांच लाख रुपए की कथित अवैध वसूली को लेकर चल रहा विवाद खूनी वारदात में बदल गया। सुवाना रोड स्थित एक फैक्ट्री परिसर में 50 वर्षीय महिला लाली देवी की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बंटी छीपा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत करीब 7-8 महीने पहले एक मॉडिफाइड जीप से हुए सड़क हादसे के बाद हुई थी। पुर थाना क्षेत्र में जीप नंबर RJ-06-BK-1927 ने बाइक सवार विक्रम सिंह को टक्कर मार दी थी। हादसे में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हादसे में शामिल जीप को जब्त कर लिया था।

मृतका के बेटे किशन लोहार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जीप को छुड़ाने और मामले को निपटाने के नाम पर बंटी छीपा पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था। इस रकम को लेकर किशन और उसकी मां लाली देवी गारंटर बने थे। लगातार दबाव के चलते परिवार ने अपना मकान तक बदल लिया था। आरोप है कि महिला ने अपनी बहू के सोने के आभूषण भी आरोपी को दे दिए थे, लेकिन इसके बावजूद वसूली का दबाव जारी रहा।

फैक्ट्री में घुसकर महिला को कार से कुचला

किशन के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे बंटी छीपा अपने तीन साथियों के साथ सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सुवाना रोड स्थित फैक्ट्री परिसर में पहुंचा। लाली देवी ने आरोपियों को अंदर आने से रोकने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर महिला पर कार चढ़ा दी। कार से कुचलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद महिला का बेटा किशन मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल मां को परिजनों की मदद से महात्मा गांधी जिला अस्पताल ले गया। यहां चिकित्सकों ने लाली देवी को मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने किशन को भी जान से मारने की धमकी दी।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।सदर थानाधिकारी रोहिताश ने बताया कि मृतका के बेटे की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी बंटी छीपा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और हत्या में इस्तेमाल सफेद स्विफ्ट कार के संबंध में भी जांच कर रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें