वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

251 कलशो के साथ शोभा यात्रा निकालकर सप्तदिवसीय शिव महापुराण कथा का हुआ आयोजन

नागौर/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर सारस्वत)| रियाँबड़ी उपखण्ड मुख्यालय के विजय बाग में सप्तदिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के अवसर पर भव्य धार्मिक कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महाकाल उज्जैन से विशेष रूप से लाई गईं भगवान शिव-पार्वती की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। कथा का आयोजन भगवानराम माली एवं रामगोपाल सामरिया की ओर से किया जा रहा है। कथा का वाचन अजमेर के संत उत्तम राम शास्त्री करेंग।शोभायात्रा मेला मैदान से शिव-पार्वती की झांकियों के साथ शुरू हुई।इसके बाद कबूतर चौक से 251 कलशों के साथ महिलाओं की कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा के दौरान बाबा महाकाल की पालकी भी शामिल रही।

भगवान शिव के आगमन को विशाल घोड़ों के माध्यम से नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया गया।शोभायात्रा मेला मैदान से रवाना होकर बाजार चौराहा, कबूतर चौक, राईका बाग और मुख्य बस स्टैंड होते हुए विजय बाग पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं और संतों का स्वागत किया।डीजे,मारवाड़ी नृत्य, गैर नृत्य और ढोल-नगाड़ों की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।16 सफेद घोड़ों पर निकली आकर्षक झांकी।संतों के लिए पांच रथ तैयार किए गए थे।पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से रियां बड़ी गूंज उठा। शोभा यात्रा विजय बाग पहुंचकर संपन्न हुई जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण और संत मौजूद रहे।सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पादू कला थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें