बिजौलिया/घुमंतू दर्पण। आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को बिजौलिया में आयोजित हुई। बैठक की मंटूअध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट ने की
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, मतदाताओं से सीधा संवाद बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई। रामलाल जाट ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ पार्टी के लिए काम करने तथा स्थानीय जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी गई। बैठक का संचालन कमलेश सेन ने किया।
बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रमोद फागना, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, मांडलगढ़ विधानसभा प्रभारी प्रद्युम्न सिंह हैप्पी बन्ना, पूर्व प्रधान जितेंद्र मूंदड़ा, पूर्व प्रधान विजय सिंह, शक्ति नारायण शर्मा, गोपाल शर्मा, शाहपुरा विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रैगर, दुर्गालाल काबरा, सत्यनारायण, विजय कुमार तिवारी, गोपाल राव, संजय मालवीय, जसवंत सिंह, हेमंत भदोरिया, सौभाग्य सिंह, सरपंच दिनेश धाकड़, वीरेंद्र धाकड़, शेखर वैष्णव, मुकेश खटीक, अकरम हुसैन सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।








