वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गढ़ बड़ली में राव चंद्रसेन जी की 485वीं जयंती व 350वीं वर्षगांठ का भव्य समारोह

भिनाय/घुमन्तु दर्पण। मारवाड़ के वीर शिरोमणि राव चंद्रसेन जी की 485वीं जयंती और ऐतिहासिक गढ़ बड़ली की 350वीं वर्षगांठ के अवसर पर अजमेर जिले के गढ़ बड़ली में भव्य और गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। राव चंद्रसेन जयंती स्मृति न्यास, बांदनवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में क्षत्रिय समाज सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु और राव चंद्रसेन जी के अनुयायी शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोगों ने वीर शिरोमणि को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और त्याग को याद किया। समारोह के दौरान जोधपुर दरबार हिजहाईनेश महाराजा गज सिंह जी जोधपुर की ओर से भेजा गया महत्वपूर्ण पत्र भी सामने आया, जिसमें आयोजकों को आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों और प्रतिबद्धताओं के चलते व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाने की बात कही गई। पत्र में राव चंद्रसेन जयंती और गढ़ बड़ली की 350वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई गई कि यह आयोजन भव्य और सफल रहेगा तथा राव चंद्रसेन जी की अमर विरासत और गढ़ बड़ली की गौरवशाली ऐतिहासिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। आयोजकों ने कहा कि राव चंद्रसेन जी का जीवन मातृभूमि के सम्मान, स्वतंत्रता, स्वाभिमान और अदम्य वीरता का प्रतीक रहा है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। वहीं, गढ़ बड़ली की 350वीं वर्षगांठ को पूर्वजों की गौरवशाली परंपरा और ऐतिहासिक विरासत से जोड़कर देखा गया। समारोह के माध्यम से वीर राव चंद्रसेन जी के शौर्य और बलिदान के साथ गढ़ बड़ली के इतिहास, संस्कृति और गौरव को याद किया गया और आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता राव हरेंद्र सिंह बांदनवाड़ा ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में महेंद्र सिंह तंवर, वीरेंद्र सिंह सिंगावल एआरटीओ, कर्नल रघुवीर सिंह गोयला, कवि शक्ति सिंह जोधपुर, अभिमन्यु सिंह राजवी,रिटायर्ड एडिशनल एसपी सत्येंद्र सिंह जी, राघवेंद्र सिंह, बबलू बना ठूमियां प्रदेश अध्यक्ष करनी सेना मेवाड़, मुकेश कंवर सथाना और नीरू कंवर जमोला मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन भगवत सिंह गोयला ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजपूत समाज के गणमान्य नागरिक, अतिथि एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

साथ ही आयोजन में पधारे सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने आयोजित कार्यक्रम को लेकर व गढ़ बड़ली की 350वी वर्ष गांठ के शुभ अवसर पर बड़ली ठिकाने के बाईसा राज विनय कुमारी जी, जवाईसाहब उम्मेद सिंह जी करणसर एवं उनके पुत्र व पुत्र-वधू को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं बड़ली राज परिवार की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं मेहमानों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान इन ठिकाने के राजपूत सरदार रहे मौजूद

ठिकाना बांदनवाड़ा, भिनाय, नागोला, पीपरोली, कनेई खुर्द, एकलसिंहा, गनाहेड़ा, गोयला, बघेरा, सोलखुर्द, सोबडी, मसूदा, देवलियाकलां, गड्ढा नांदसी, चांपानेरी, खरवा, सावर, सरवाड़, जोताया, जेतपुरा, सिंगावल, केकड़ी, कादेड़ा, अमरगढ़, धनोप, सांगरिया, नगर, विजयनगर, गुणावटी, सथाना, गुलाबपुरा, चांपानेरी, जालियां, बिसुंदनी, पाड़लिया, बड़गांव, शाहपुरा, गुणावटी, केरोट एवं मसूदा पंचायत समिति एवं भिनाय पंचायत समिति, केकड़ी पंचायत समिति के समस्त राजपूत उपस्थित हुए।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें