वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, लायंस क्लब ने विद्यालय में लगाए 150 पौधे

 

भीलवाड़ा/ घुमन्तु दर्पण।  लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप की ओर से बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय तखतपुरा, हमीरगढ़ के निकट सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों के आधुनिक शिक्षण के लिए विद्यालय को एलईडी टीवी भेंट किया गया तथा परिसर में 150 पौधों का पौधारोपण किया गया ।

क्लब अध्यक्ष लायन राहुल माहेश्वरी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण भी समाज की जिम्मेदारी है। विद्यालय को एलईडी टीवी उपलब्ध कराने के साथ पौधारोपण कर शिक्षा और पर्यावरण को जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल का भी आह्वान किया।

एलईडी टीवी का सौजन्य लायन सुभाष जी चुग तथा सेवा गतिविधि के प्रायोजक लायन लक्की अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में क्लब सचिव लायन सीए प्रशांत गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम परियानी सहित क्लब सदस्य एवं विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें