पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी मानवहितकारी संघ विद्याभूमि, राणावास संस्थान के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आधुनिक शिक्षा की दिशा में नई पहल करते हुए स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था अध्यक्ष पी. मोहन जैन (गादिया) ने किया। संस्थान से जुड़े श्री जैन तेरापंथी महाविद्यालय, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी मानवहितकारी संघ महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, आचार्य तुलसी फार्मेसी कॉलेज तथा सुमति शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के साथ विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी डिजिटल माध्यम से बेहतर शैक्षणिक संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे।स्मार्ट कक्षाओं की शुरुआत में संस्था मंत्री सुनील कुमार बाफना एवं कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाहर का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। संस्था पदाधिकारियों ने इसे संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में संस्था निदेशक डॉ. जबरसिंह राजपुरोहित, डॉ. शिवदयाल देवड़ा, राजेंद्र सिंह त्यागी, अरुण प्रताप सिंह, मनोज कुमार, अभिलाषा अरोड़ा, प्रकाश पुरी, विकास कुमार, कल्पेश कुमार, ओम सिंह राठौड़, जयप्रकाश, रघुवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।








