वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, कर्मचारियों ने कराया सुरक्षित प्रसव

 अजमेर/घुमन्तु दर्पण(रेखा कुमावत)। जनाना अस्पताल ले जाते समय गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 108 एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी किरण कुमार बेदी और पायलट प्रदीप सिंह शेखावत ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ रहे।

जानकारी के अनुसार 19 अगस्त की सुबह करीब 4:34 बजे दिल्ली गेट, अजमेर निवासी 24 वर्षीय खुशबू पत्नी नितिन को प्रसव के लिए 108 एम्बुलेंस से जनाना अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। हालात को देखते हुए एम्बुलेंस कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए आवश्यक चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एम्बुलेंस में ही प्रसव कराया।महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित जनाना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।

108 सेवा के कर्मचारियों की तत्परता की सराहना

एमरजेंसी मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव अजमेर हेड पुनीत वर्मा और किशोर सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही एम्बुलेंस में खुशखबरी मिल गई। कर्मचारियों की सूझबूझ और तत्परता से सुरक्षित प्रसव संभव हुआ।परिजनों ने भी 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों का आभार जताया। यह घटना बताती है कि आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा महज मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि कई बार जीवनरक्षक भूमिका भी निभाती है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें