वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में रचेगा धर्म और भक्ति का ऐतिहासिक अध्याय

16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव

गुरला-भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)। धर्म एवं वस्त्रनगरी भीलवाड़ा की पुण्यधरा आगामी नवंबर में एक ऐसे विराट धार्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है, जिसकी भव्यता और व्यापकता लंबे समय तक स्मरणीय रहेगी। 17 से 20 नवंबर 2026 तक मेडीसिटी ग्राउंड, आजाद नगर, भीलवाड़ा में आयोजित होने जा रहा है 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव इस ऐतिहासिक आयोजन में 16,108 धर्म माता-पिता यजमान मनोरथियों के माध्यम से सामूहिक तुलसी-शालिग्राम विवाह का भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, वैदिक परंपरा, भक्ति और सामाजिक एकता को जन-जन तक पहुंचाना है।
मेवाड़ धनी श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ की भव्य बारात बनेगी आकर्षण का केंद्र महामहोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ मेवाड़ धनी की भव्य बारात शोभायात्रा होगी। आयोजन में विभिन्न ठाकुरजी के पावन स्वरूपों का आगमन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र बनेगा।

चार दिनों तक धर्म, संगीत और संस्कृति का महासंगम

महामहोत्सव के चारों दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। 17 से 19 नवंबर तक रुक्मिणी मंगल कथा 17 नवंबर की रात्रि विराट कवि सम्मेलन 18 नवंबर को विशाल भजन संध्या19 नवंबर को विशाल सांस्कृतिक संगीत संध्या तथा 20 नवंबर को विशाल भव्य बारात शोभायात्रा आयोजित होगी। आयोजन समिति के अनुसार यह केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का विराट उत्सव होगा। हजारों श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों के इसमें शामिल होने की संभावना है।

16108 का संकल्प, भक्ति का विराट स्वरूप

16108 का यह संकल्प इस आयोजन को विशेष पहचान प्रदान कर रहा है। तुलसी और शालिग्राम के पवित्र विवाह के माध्यम से परिवार, समाज और सनातन परंपरा के मंगल भाव को सशक्त करने का संदेश दिया जाएगा।आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं समस्त श्रद्धालु परिवारों से इस ऐतिहासिक महोत्सव से जुड़कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है। भीलवाड़ा तैयार हैं|

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें