भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में सराहनीय योगदान के लिए जिला परियोजना समन्वयक पुनीत पाटोदिया को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित संभाग स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।
संयुक्त निदेशक, अजमेर संभाग द्वारा पुनीत पाटोदिया को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। इस सम्मान पर उन्होंने सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रदीप कटारिया एवं समस्त एनटीईपी कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।








