वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शहर की सरकार के वार्डों का आरक्षण साफ, कुछ वार्डों पर रही खास निगाहें

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)।नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीकानेर जिले में वार्ड आरक्षण की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। सोमवार को जिला कलक्टर सभागार में आयोजित आरक्षण लॉटरी में जिले की एक नगर निगम और छह नगर पालिकाओं के कुल 270 वार्डों का वर्गवार आरक्षण तय किया गया। इनमें 39 वार्ड अनुसूचित जाति, 54 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 177 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। एसटी वर्ग के लिए जिले में कोई वार्ड आरक्षित नहीं किया गया है। कुल 76 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

वार्ड आरक्षण के साथ ही चुनावी मैदान में उतरने वाले संभावित प्रत्याशियों की तस्वीर भी काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। कई पुराने पार्षद दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं, जबकि आरक्षण बदलने से कुछ दावेदारों को अपने वार्ड बदलने पड़ सकते हैं।बीकानेर नगर निगम में कुल 80 वार्ड हैं, जो जिले के सभी निकायों में सबसे अधिक हैं। इसके बाद नोखा नगरपालिका में 45, श्रीडूंगरगढ़ में 40, लूणकरणसर में 35, देशनोक और नापासर में 25-25 तथा खाजूवाला में 20 वार्ड हैं।

निकाय प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी पहले ही 13 अगस्त को निकाली जा चुकी है। बीकानेर नगर निगम में महापौर का पद अनारक्षित ओपन रखा गया है। वहीं नोखा, खाजूवाला और लूणकरणसर में अध्यक्ष पद ओबीसी ओपन श्रेणी में है, जहां ओबीसी वर्ग के महिला या पुरुष दावेदार चुनाव लड़ सकेंगे। नापासर नगरपालिका में अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। निकाय प्रमुखों और वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है। (NDTV India)

लॉटरी के दौरान जिला कलक्टर निशांत जैन, एडीएम उम्मेद सिंह रतनू, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, मदन गोपाल मेघवाल, मंगलाराम गोदारा, नारायण झंवर, ओमप्रकाश मूंदड़ा और प्रहलाद सिंह मार्शल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही अब संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजर टिकट वितरण पर रहेगी। वार्ड आरक्षण के बाद कई वार्डों में पुराने राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें