भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण।सावन के पावन तीसरे सोमवार पर मालीखेड़ा स्थित महिला आश्रम के समीप सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी की भव्य और आकर्षक झांकी सजाई गई। सावन के माहौल में बाबा बर्फानी के मनमोहक स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।मंदिर परिसर में भगवान शिव के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
दर्शन के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर धर्मलाभ लिया और सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया।बाबा बर्फानी के विशेष श्रृंगार एवं झांकी सजाने में पुजारी निर्मल वैष्णव, राजकुमार माली, मिठूलाल सुथार, रोशन माली, दिनेश माली, रामलाल सुवालका, रामलाल माली, दुर्गेश माली, लक्की माली, मोहन माली, रोहित माली और रामनिवास लड़ा सहित अन्य भक्तों का विशेष सहयोग रहा।श्रद्धालुओं के लिए बाबा बर्फानी की झांकी आस्था और आकर्षण का केंद्र बनी रही।







