बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)| मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में पुराने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के खंडहरनुमा क्वार्टर में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव के पास बड़ी मात्रा में नशे का सामान और इस्तेमाल किए हुए इंजेक्शन मिलने की बात सामने आई है।सूचना मिलने पर सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान मुक्ताप्रसाद निवासी 25 वर्षीय अजय मौर्य के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत नशे के ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है।
खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान से सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद सत्तार और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस की टीम, जिसमें हनुमान और संजय सहित पुलिसकर्मी शामिल थे, की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकीय मुआयना कराने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।पुलिस युवक की मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।








