वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

संघ शताब्दी वर्ष पर शाहपुरा में 16 अगस्त को होगा विशाल रक्तदान शिविर

शाहपुरा/घुमन्तु दर्पण। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय की पावन एवं ऐतिहासिक कर्मस्थली शाहपुरा में संघ शताब्दी वर्ष पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास, इकाई शाहपुरा के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर 16 अगस्त, रविवार को रामस्नेही संप्रदाय रामद्वारा डोम, शाहपुरा में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा।शिविर प्रभारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य अधिकाधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में समाज की सहभागिता सुनिश्चित करना है। शिविर में चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम द्वारा सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण में रक्त संग्रहण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी सम्मानित रक्तदाताओं को प्रन्यास की ओर से सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह स्वरूप साहित्य भेंट किया जाएगा। उन्होंने शाहपुरा सहित आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।शिविर को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें