वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में TASHAN 2026 का मंच सजने को तैयार, डांस और मॉडलिंग प्रतिभाओं को मिलेगा भव्य प्लेटफॉर्म

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। शहर में प्रतिभा, फैशन, डांस और ग्लैमर का शानदार संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। Ghoomer The Dance School की ओर से आयोजित 22वां वार्षिक डांस शो एवं मॉडलिंग कॉन्टेस्ट ‘TASHAN 2026’ प्रतिभाशाली कलाकारों और मॉडल्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए भव्य मंच प्रदान करेगा।

आयोजक विक्रांत अमरवाल ने बताया कि TASHAN का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप पहचान और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। आयोजन के माध्यम से डांस, मॉडलिंग, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में नए कलाकारों को मंच देने का प्रयास किया जाता है।इस वर्ष TASHAN 2026 में डांस परफॉर्मेंस, मॉडलिंग कॉन्टेस्ट, फैशन, ग्लैमर और विशेष सम्मान मुख्य आकर्षण रहेंगे। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह है।

सरप्राइज सेलिब्रिटी गेस्ट रहेगा खास आकर्षण

TASHAN 2026 में इस बार एक विशेष सेलिब्रिटी गेस्ट की मौजूदगी आयोजन को और खास बनाएगी। आयोजकों के अनुसार विशेष अतिथि प्रसिद्ध म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूसर एवं म्यूजिक कंपनी के संचालक हैं और म्यूजिक, मॉडलिंग तथा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।फिलहाल सेलिब्रिटी गेस्ट का नाम सरप्राइज रखा गया है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के नजदीक विशेष अतिथि के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

विक्रांत अमरवाल ने कहा कि TASHAN का मंच नए कलाकारों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित रखने के बजाय उन्हें मॉडलिंग, डांस, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जोड़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करता है।“जहाँ टैलेंट को मिलती है अपनी पहचान” की थीम के साथ आयोजित होने वाला TASHAN 2026 इस बार भी प्रतिभा, जुनून और पहचान का मंच बनने की तैयारी में है।

 

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें