वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सेमिनार में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर आज एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. विजेयता गर्ग ने महिलाओं को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।
सेमिनार में विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. विजेयता गर्ग ने महिलाओं को इन बीमारियों के लक्षण, कारण, बचाव, समय पर जांच एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में सरल एवं सहज भाषा में जानकारी दी।
अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष रितु नागौरी एवं सचिव अंजली हिमतरामका ने डॉ. विजेयता गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना मंडल की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं आयोजन में विनीता जी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में मंच संचालन विनीता जैन ने किया |महिला मंडल की आभा मित्तल, करूना रूगटा, राधा अग्रवाल, वर्षा मित्तल,सृस्टि,सोनू गोयल, ऊषा, नेहा व अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने स्वास्थ्य जागरूकता के इस महत्वपूर्ण अभियान की सराहना की।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें