रायला/घुमन्तु दर्पण(लक्की शर्मा)। रायला थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गेमिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रूपाहेली खुर्द गांव में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 70 हजार 500 रुपए की नकदी, 21 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है।रायला थानाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि आरोपी गोविंद सुथार के निर्माणाधीन मकान में ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। सूचना मिलने पर रायला थाना पुलिस ने DST टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद सुथार पुत्र घनश्याम सुथार निवासी रूपाहेली खुर्द, देवी लाल कुमावत पुत्र बंशीलाल निवासी सराहनीय, आमेट, चेतन सुथार पुत्र रतनलाल निवासी रूपाहेली खुर्द तथा दिनेश सेन पुत्र संपत सेन निवासी रूपाहेली खुर्द शामिल हैं।पुलिस ने मौके से नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अलावा एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।थानाधिकारी मीणा ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा ऑनलाइन सट्टे से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।







