वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गाय को बचाने के चक्कर में खाई में उतरी मिनी बस, मजदूर बाल-बाल बचे

सवाईपुर/घुमन्तु दर्पण। नेशनल हाईवे-758 पर बनकाखेड़ा और चावंडिया के बीच बुधवार सुबह मजदूरों से भरी मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। अचानक सड़क पर गाय आ जाने से चालक ने बस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बारिश के चलते सड़क फिसलन भरी होने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। हादसे में बस सवार मजदूरों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, मिनी बस फैक्ट्री के मजदूरों को लेकर भीलवाड़ा की ओर जा रही थी। पेट्रोल पंप के समीप कुछ गायें सड़क पर मौजूद थीं और इसी दौरान एक गाय अचानक बस के सामने आ गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गीली सड़क पर बस का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे खाई में चली गई।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें