नागौर/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर सारस्वत)|थांवला के नजदीकी नेशनल हाइवे पर गोलाई बालाजी और बाडीघाटी के बीच स्थित पुलिया के पास वाहन की टक्कर से एक बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हों गया।
राहगीर की सूचना पर बाड़ी घाटी टोल बूथ एम्बुलेंस स्टाफ मोहित शर्मा और देवेंद्र यादव ने गंभीर घायल को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थांवला पहुंचाया। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ओमप्रकाश पुत्र रूपाराम कुमावत उम्र 38 वर्ष वार्ड नंबर एक थांवला निवासी के रूप मे हुई हे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना थांवला से ASI जगदीश सिँह घटना स्थल का जायजा लेकर अस्पताल पहुंचे।आग की तरह फैली इस दुःखद खबर से अस्पताल परिसर मे परिचित और परिजनों की भीड़ लग गई। परिवार जनो का रो रो कर बुरा हाल हे। बताया जा रहा हे कि मृतक हलवाई का काम करता था और पुष्कर से थांवला आते समय दुर्घटना का शिकार हों गया।सड़क हादसे मे भीषण टक्कर के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया।शव को चीरघर मे रखवाया गया हे। जो कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट पर थांवला पुलिस द्वारा आगे का अनुसंधान जारी हे।








