वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आसिंद के लाल ने बढ़ाया मान वायुसेना की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर लौटे अरुण पाल सिंह का भव्य स्वागत

गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)। देश सेवा का संकल्प लेकर वायुसेना की कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद दौलतगढ़ निवासी अरुण पाल सिंह चुंडावत पहली बार अपने पैतृक गांव लौटे। उनके आगमन पर ग्रामीणों, परिजनों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने इसे गौरव का पल बताते हुए जवान का जोरदार स्वागत किया।

ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला स्वागत जुलूस

अरुण पाल सिंह के आसिंद पहुंचने पर ‘बुलेट बाबा’ स्थल पर ग्रामीणों और युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।ग्रामीणों ने अरुण पाल सिंह को माला पहनाकर, साफा बांधकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान देशभक्ति गीतों से माहौल उत्साह और गर्व से भर गया।

पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

‘बुलेट बाबा’ स्थल से युवाओं ने भव्य स्वागत जुलूस निकाला। जुलूस के साथ अरुण पाल सिंह को दौलतगढ़ स्थित उनके निवास तक ले जाया गया। रास्ते में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह चुंडावत ने कहा कि अरुण पाल सिंह ने वायुसेना में शामिल होकर अपने माता-पिता और दौलतगढ़ गांव का नाम रोशन किया है। साथ ही वे क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हैं।इस अवसर पर अरुण पाल सिंह ने कहा, देश सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मैं हर भारतीय युवा से अपील करता हूं कि वे भी देश की रक्षा के लिए आगे आएं।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

स्वागत समारोह में जितेंद्र सिंह चुंडावत, माहिर वर्धन सिंह राठौड़, विक्रम सिंह भाटी, शक्ति सिंह भाटी, गोविंद सिंह राठौड़, करमवीर सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह शेखावत, अजयराज सिंह चुंडावत, भानु प्रताप सिंह चुंडावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें