ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला, पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
गंगापुर/घुमन्तु दर्पण(भीलवाड़ा)। गंगापुर थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव में सोमवार सुबह नाड़ी में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गंगापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नाड़ी से शव को बाहर निकलवाया।मृतक की पहचान लेहरू लाल लुहार (55) के रूप में हुई है। पुलिस की मौजूदगी में शव को एंबुलेंस की सहायता से गंगापुर सेटेलाइट अस्पताल की मोर्चरी में लाया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। नाड़ी में डूबने से हुई मौत के बाद गुढ़ा गांव में शोक और हड़कंप का माहौल है।








