वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रभात फेरी के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को बीकानेर में प्रभात फेरी निकाली गई। महारानी कन्या विद्यालय से शुरू हुई प्रभात फेरी एम.एन. हॉस्पिटल, हनुमान हत्था एवं जूनागढ़ होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील की।जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने आमजन से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

जिले में 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 10 अगस्त को तिरंगा बाइक, ई-बाइक एवं साइकिल रैली, 11-12 अगस्त को तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला तथा 13-14 अगस्त को विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी आयोजित होगी। 15 अगस्त को ध्वजारोहण के साथ तिरंगा शपथ दिलाई जाएगी।प्रभात फेरी में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, सत्य प्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत, श्याम सिंह हाडला, चंपालाल गेधर, मुकेश ओझा, सुनीता हटीला, राधा खत्री, रामकुमार व्यास, राजाराम सिगड़, जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडेय, निगम एवं बीडीए कमिश्नर सिद्धार्थ पलानीचामी, एसडीएम महिमा कसाना, आईएएस मनु गर्ग, नितिन गोयल, महेंद्र शर्मा, राम गोपाल शर्मा, केडी चारण, ऋतुराज महला, दिनेश कुमार मिश्रा एवं गोपाल जोशी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और शहरवासी मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें