वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अखिल भारतीय रैगर महासभा कार्यालय के बाहर धरना जारी, चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठीं चार प्रमुख मांगें

जयपुर-गुरला/घुमन्तु दर्पण। अखिल भारतीय रैगर महासभा के जयपुर स्थित मुख्यालय के बाहर चुनाव प्रक्रिया को लेकर समाज के जागरूक लोगों का धरना शनिवार सुबह 11 बजे से जारी रहा। धरने में राजस्थान के विभिन्न जिलों एवं शहरों से आए समाज चिंतकों ने शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेकर महासभा से चार सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।धरने के दौरान समाज चिंतक मोतीलाल सिंघानिया सहित उपस्थित समाजजनों ने महासभा की चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी बात रखी। दोपहर बाद अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एल. नवल धरना स्थल पर पहुंचे और धरनार्थियों से चर्चा कर उनका ज्ञापन प्राप्त किया।

गुरला निवासी समाज चिंतक मोतीलाल सिंघानिया ने बताया कि ज्ञापन में महासभा से चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एल. नवल से मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नवल ने आश्वासन दिया कि रविवार को होने वाली महासभा की बैठक में इन मुद्दों पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

ज्ञापन में रखी चार प्रमुख मांगें
  1. महासभा के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाए।
  2. चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित की जाए।
  3. चुनाव अधिकारी रिश्तेदारवाद एवं भ्रष्टाचार से मुक्त और निष्पक्ष हो।
  4. मतदाताओं की सूची सार्वजनिक की जाए।

धरना स्थल पर दयानंद कुरडिया, रामनिवास रैगर, डॉ. एस.के. मोहनपुरिया, खूबराम सबलानिया, सी.एम. चंदोलिया, ब्रजमोहन मौर्य, सुखदेव अटल, ओमप्रकाश नागर, बाबूलाल फुलवारिया, कैलाश बाकोलिया, रोशन जाजोरिया, रामचंद्र जाटोलिया, गोपाल सुकरिया, भूरालाल तगाया, ओमप्रकाश रेगर, सीताराम रेगर, मंजू रेगर, भंवरलाल रेगर, सुनील तंवर, माखनलाल तंवर, भगवान सहाय बंदरवाल, हीरालाल नराणिया, रघुवीर सिंह गड़ेगावलिया, मदनलाल चौहान, कैलाश रेडिया, उदयलाल आशावारी, भेरूलाल रेगर, राधेश्याम मुसलपुरिया, कमल किशोर खोलिया, गुलाब सिंह मंडावरा, कन्हैयालाल, नितिन रछोया, अमित दूदरिया, धीरज खांडेकर, राधेश्याम हाजियावास, हरिप्रसाद कंवरिया सहित कई समाजजन मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें