वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विधायक किलक ने ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं

थांवला/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर सारस्वत)। डेगाना विधायक अजय सिंह किलक ने शनिवार को थांवला मंडल का दौरा कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न निर्माण कार्यों का मौके पर जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने आमजन और ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आवश्यकताओं पर चर्चा की। बैठक में विद्यालय भवन निर्माण, बस स्टैंड निर्माण, पेयजल समस्या, गंदे पानी की निकासी तथा खेल मैदान के लिए भूमि आवंटन सहित कई मुद्दे प्रमुखता से उठे। विधायक किलक ने कहा कि युवाओं की मांग को देखते हुए खेल मैदान के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही भूमि आवंटित कर खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने थांवला में सब्जी मंडी के साथ फूल मंडी विकसित करने तथा ग्राम सेवा सहकारी समिति के भवन निर्माण को लेकर भी ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य विकास संबंधी आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया। किलक ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। बाड़ी घाटी स्थित अरावली पर्वतमाला क्षेत्र में अवैध खनन और पेड़ों की कटाई को लेकर विधायक किलक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने क्षेत्र में पेड़ों की लगातार हो रही कटाई पर भी चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों से अवैध कटाई पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पर्यावरण और प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान विधायक किलक ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का भी निरीक्षण किया। भवन की स्थिति का जायजा लेने के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने पर विधायक ने मामले को गंभीरता से लिया।विधायक ने कहा कि भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं अन्य अनियमितताओं की जांच के लिए जल्द ही जिला कलेक्टर को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही कमेटी गठित कर भवन की गुणवत्ता और निर्माण संबंधी स्थिति की जांच कर रिपोर्ट मांगी जाएगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें