बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|बीकानेर को नगर निगम और नगर विकास न्यास का दर्जा प्राप्त हुए काफी समय हो गया है, लेकिन आज तक शहर में आवारा और आक्रामक कुत्तों के लिए कोई डॉग हाउस/शेल्टर नहीं बनाया गया है इसका खामियाजा शहरवासी, पशुपालक और वन्यजीव भुगत रहे हैं।
संस्था के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने बताया कि वार्ड नंबर 3 स्थित *सुजानदेसर गोचर भूमि* में नगर निगम के कर्मचारी अलग-अलग क्षेत्रों से कुत्ते पकड़कर यहां छोड़ रहे हैं। जबकि गोचर भूमि की स्थिति पहले से ही दयनीय है
बारिश के मौसम में गोचर भूमि में हरी घास उगने के कारण गाय, बछड़े, हिरन और अन्य पशु चरने के लिए वहां जाते हैं लेकिन वहां पहले से मौजूद आवारा शिकारी कुत्ते इन बेजुबानों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं रोजाना हिरनों और गोवंश के शिकार की घटनाएं सामने आ रही हैं
मिलन गहलोत ने प्रशासन से मांग की है कि:
|1. बीकानेर में अविलंब डॉग हाउस/एनिमल शेल्टर बनाया जाए और सभी आवारा कुत्तों का नसबंदी व टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए|
2. सुजानदेसर गोचर भूमि में कुत्ते छोड़ने वाले नगर निगम कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई* की जाए गोचर भूमि पशुओं के चारे के लिए आरक्षित है, डंपिंग ग्राउंड नहीं|
3. वन विभाग और पशुपालन विभाग के साथ मिलकर गोचर भूमि में गश्त बढ़ाई जाए ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा हो सके उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो भागीरथ नंदिनी संस्था जन आंदोलन करेगी और उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगी








