“जन्मदिवस युवा शक्ति के नाम” विशाल रक्तदान शिविर, एक यूनिट रक्तदान से बनेगा बच्चे का भविष्य
भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण (लक्की शर्मा)।भीलवाड़ा। में कल 7 अगस्त को “जन्मदिवस युवा शक्ति के नाम” के तहत विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं युवा शक्ति आह्वान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की गई है।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत जितने यूनिट रक्तदान होगा, उतने ही जरूरतमंद, असहाय और निर्धन बच्चों की शिक्षा में सहयोग किया जाएगा। इन बच्चों को एक वर्ष तक की पढ़ाई के लिए कॉपी, किताबें, बैग, पेन-पेंसिल आदि सामग्री निःशुल्क वितरित की जाएगी।
समाजसेवी शंभू वैष्णव का कहना है कि “आपका एक यूनिट रक्तदान न सिर्फ किसी की जान बचाएगा, बल्कि एक गरीब बच्चे का भविष्य भी संवारने का माध्यम बनेगा, जो पढ़ना चाहता है लेकिन संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाता है।”
कार्यक्रम 7 अगस्त को विजयवर्गीय भवन, लव गार्डन प्राइवेट बस स्टैंड के पास सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं और जरूरतमंद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करें।








