वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच बड़ी कार्रवाई, पति पहुंचा सलाखों के पीछे

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण । शास्त्री नगर क्षेत्र में बैंककर्मी अंजना पारीक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके पति जयेश पारीक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अब रिमांड के दौरान मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, अंजना की मौत के बाद उनके पीहर पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज की मांग, मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज करते हुए आरोपी पति को हिरासत में लिया।

घटना के बाद मृतका के परिजनों और समाज के लोगों ने जिला अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामले की जांच में तेजी लाते हुए कार्रवाई की।

जांच अधिकारियों का कहना है कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से घटनाक्रम, दहेज प्रताड़ना के आरोपों तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों पर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। साथ ही प्रकरण में नामजद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है। मामले में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें