वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा के कैफे में माउंटेन ड्यू की बोतल में मिली मरी हुई मकड़ी, ग्राहकों में हड़कंप जांच की उठी मांग

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। शहर के एक कैफे में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्राहक को परोसी गई माउंटेन ड्यू की कांच की बोतल के अंदर मरी हुई मकड़ी दिखाई दी। गनीमत रही कि बोतल खोलते ही ग्राहकों की नजर उस पर पड़ गई और पेय पदार्थ का सेवन करने से पहले ही मामला सामने आ गया, जिससे संभावित स्वास्थ्य जोखिम टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोतल खोलने के बाद उसके भीतर मरी हुई मकड़ी तैरती हुई दिखाई दी। यह नजारा देखकर कैफे में मौजूद लोग हैरान रह गए। लोगों का कहना है कि यदि बिना देखे ड्रिंक पी ली जाती, तो उपभोक्ता की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता था।घटना के बाद लोगों ने संबंधित पेय पदार्थ निर्माता कंपनी की गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बाजार में बिकने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की नियमित जांच जरूरी है, ताकि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी प्रशासन विभिन्न पेय पदार्थों और एनर्जी ड्रिंक्स के नमूने लेकर जांच के लिए भेज चुका है। ऐसे में इस मामले के सामने आने के बाद लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से संबंधित बैच की सैंपलिंग कर जांच कराने और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका मानना है कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई से ही उपभोक्ताओं का भरोसा कायम रह सकेगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें