वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रेलवे के दो वरिष्ठ अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में उमड़े सहकर्मी

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पंवार)। रेलवे सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य बुकिंग सुपरवाइजर अतुल शीन शेखावत और सीटीआई राजेंद्र सिंह परमार को उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर गुरुवार को भावभीनी विदाई दी गई।स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में आयोजित समारोह में स्टेशन प्रबंधक विपुल सोनी, सीएमआई अशोक शर्मा, यूनियन अध्यक्ष जय गुर्जर सहित रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री शेखावत का साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, एक अन्य कार्यक्रम में सीटीआई राजेंद्र सिंह परमार का अरावली एक्सप्रेस पर पारंपरिक साफा, माला और मिठाई से स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान चेकिंग स्टाफ एवं यूनियन अध्यक्ष जय गुर्जर की ओर से उन्हें शक्ति का प्रतीक तलवार स्मृति स्वरूप भेंट की गई। समारोह में श्री देवी सहाय मीणा, लक्ष्मण प्रसाद मीणा, भानाराम, महेंद्र, कृष्णा, रमन, सीताराम सहित अनेक कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।सहकर्मियों ने कहा कि राजेंद्र सिंह परमार अपने मिलनसार स्वभाव, मधुर व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के कारण रेलवे परिवार और चेकिंग स्टाफ के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। दोनों अधिकारियों की सेवाओं को याद करते हुए उपस्थित कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना की और सेवानिवृत्ति के बाद सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें