वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

5 साल से फरार10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान-गुजरात में कई मामलों में वांछित

डूंगरपुर/घुमन्तु दर्पण(भूपेन्द्र गामोट)। डूंगरपुर जिला विशेष टीम (डीएसटी) और रामसागड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के कई मामलों में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी अपराधी शैलेष कोठारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शैलेष कोठारी राजस्थान के साथ-साथ गुजरात में भी शराब तस्करी के करीब आधा दर्जन मामलों में वांछित था। लंबे समय से फरार होने के कारण उसकी गिरफ्तारी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी की तलाश के लिए जिला विशेष टीम लगातार प्रयासरत थी। पुख्ता सूचना के आधार पर रामसागड़ा थाना पुलिस एवं डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों में भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में रामसागड़ा थाना प्रभारी कैलाश पंचारिया, डीएसटी प्रभारी मोहनपाल सिंह तथा उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस सराहनीय सफलता की प्रशंसा करते हुए इसे अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान की बड़ी उपलब्धि बताया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें