वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

माता भगवती देवी जन्म शताब्दी महोत्सव पर गौशाला में 101 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नागौर/घुमन्तु दर्पण(चन्द्र शेखर सारस्वत)। माता भगवती देवी जन्म शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह थांवला के निकट ग्राम पंचायत बाड़ी घाटी की सरहद स्थित श्री शिव गोपाल गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार से आए गायत्री परिवार एवं श्री शिव गोपाल गौशाला के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें गौशाला परिसर में 101 पौधे लगाए गए।

सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक अंजनी कुमार वैष्णव ने बताया कि जन्म शताब्दी महोत्सव के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से यह विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों, गौसेवकों और वृक्ष प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधरोपण किया।कार्यक्रम का शुभारंभ शांति पाठ के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया तथा गौभक्तों और वृक्ष प्रेमियों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर माता भगवती देवी जन्म शताब्दी महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश चंद्र कौशिक, श्याम सिंह बैलारा, शिवचरण चतुर्वेदी, अंजनी कुमार निमावत, नेमीचंद कुमावत, घिसूसिंह मेडतिया, बालकिशन कुमावत, रामनिवास लांछ, राकेश मुंदड़ा, कृष्णगोपाल कुमावत, डॉ. अनिल शर्मा, बाबूलाल कुमावत, शिवरतन कुमावत सहित बड़ी संख्या में गौभक्त, वृक्ष प्रेमी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के संकल्प के साथ हुआ।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें