वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जोधड़ास फाटक के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर गौमाता और बछड़ी की मौत

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। शहर के जोधड़ास फाटक के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक गौमाता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बछड़ी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में एक नंदी भी घायल हुआ है।

घटना की सूचना रेलवे ट्रैकमैन विजय सोलंकी ने गौभक्त किशोर लखवानी को दी। जानकारी मिलते ही शहर विधायक अशोक कोठारी की एम्बुलेंस के चालक शंकर सालवी, समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक खोईवाल सहित अन्य गौसेवक मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

गंभीर रूप से घायल बछड़ी को तत्काल जिला बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉ. तरुण गोड़ और डॉ. महेश कास्ट ने उसका उपचार किया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद गंभीर चोटों के कारण कुछ समय बाद बछड़ी ने भी दम तोड़ दिया।हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय गौसेवकों ने रेलवे ट्रैक के आसपास गोवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय किए जाने की मांग करते हुए रेलवे प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की अपील की है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें