वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

MLV कॉलेज का संस्थापन अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

बिल पास करने और भविष्य में काम जारी रखने के बदले मांगी थी रिश्वत, निजी अस्पताल के बाहर रंगे हाथों दबोचा

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की सेकंड यूनिट ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए माणिक्य लाल वर्मा (एमएलवी) कॉलेज के संस्थापन अधिकारी शिव नुवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार का बिल पास करने और भविष्य में कार्य निर्बाध रूप से जारी रखने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने बताया कि परिवादी की फर्म कॉलेज में मानव संसाधन, कंप्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराती है। फर्म का करीब 7.76 लाख रुपये का दो माह का बिल पास होने के बावजूद संस्थापन अधिकारी शिव नुवाल भुगतान जारी करने और आगे का काम सुचारु रखने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। बाद में दोनों के बीच सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ।शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार को एक निजी अस्पताल के बाहर जैसे ही आरोपी ने परिवादी से 40 हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कृषि उपज मंडी स्थित एसीबी सेकंड यूनिट कार्यालय लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एसीबी यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी ठेकेदारों या अन्य लोगों से इसी तरह रिश्वत लेता रहा है और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है या नहीं।इस कार्रवाई के बाद सरकारी संस्थानों में व्याप्त कथित रिश्वतखोरी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि वैध भुगतान और कार्य जारी रखने के लिए भी ठेकेदारों से अवैध राशि की मांग की जा रही थी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें