मृतक की तीन दिन बाद आज हुई शिनाख्त पुलिस ने शव परिजनों को किया सुपर्द
पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| मारवाड़ जंक्शन के भीमालिया एवं बाता रेलवे स्टेशन के बीच तीन दिन पूर्व रेलवे पुल संख्या 446 पर जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर मौत हो गई थी, सिटी पुलिस द्वारा शव राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन मोर्चरी पर रखवाया गया था ,थाना अधिकारी सहदेव चौधरी ने बताया कि पुलिस द्वारा 3 दिनों तक लगातार मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए गए और आज पुलिस को उसकी शिनाख्त करने में कामयाबी मिली ,मृतक की पहचान लच्छाराम उर्फ लक्ष्मण भील गमेती पुत्र नथाराम निवासी उपली कुन्नी ककराड़ी पुलिस थाना नाना क्षेत्र जिला पाली निवासी था, पुलिस द्वारा उसके परिजनों के आज मारवाड़ जंक्शन पहुंचने पर शव की शिनाख्त कराई गई और शिनाख्त के बाद शव को परिजनों को सुपर्द किया गया|







